फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   subhash sadan won the volleyball trophy

वॉलीबाल में सुभाष सदन बना विजेता

Fri, 27 Nov 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 27 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
subhash sadan won the volleyball trophy
रॉकफोर्ड-डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल रक्कड़ कॉलोनी में शुक्रवार को दो दिवसीय ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एकता अत्री ने की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के शुभारंभ पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल के एमडी विनोद आनंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों में वॉलीबाल, क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़ समेत अन्य प्रतिस्पर्धाएं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतपाल सिंह सत्ती ने मार्च पास्ट को सलामी ली। उन्होंने कहा कि खेलें जीवन का आधार हैं लेकिन आज यह विडंबना है कि युवा वर्ग इससे विमुख होकर नशों की ओर आकर्षित हो रहा है।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा रहती है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रत्येक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन काफी रोमांचकारी मुकाबले खेले गए।

वॉलीबाल प्रतियोगिता में सुभाष सदन ने राज सदन को 2-1 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। नर्सरी कक्षा की दौड़ में करण ने प्रथम, राघव व रिशभ ने द्वितीय एवं अंशित ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों में रूद्राक्षी ने प्रथम, मिष्टी ने द्वितीय एवं रीधिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एलकेजी-ए लड़कों की दौड़ में सुशांत एवं प्रभजोत ने प्रथम, एकम ने द्वितीय एवं जैनिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में दृष्टि, कृषिका एवं गौरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। एलकेजी-बी लड़कों में दीपक एवं लड़कियों में कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


एलकेजी-सी में अनमोल एवं दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूकेजी-ए लड़कों में अर्चित एवं सम्राज और लड़कियों में परीक्षा ने प्रथम स्थान पाया।

वॉलीबाल में विजेता रही टीम सुभाष सदन को मुख्यातिथि सतपाल सिंह सत्ती ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सदस्यों में मोनिका, अल्का, नीधि सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed