फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students showed their creative talent in Rangotsav

Una News: रंगोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Fri, 12 Sep 2025 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Students showed their creative talent in Rangotsav
विद्यार्थियों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकारला में एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत कला उत्सव और रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कला उत्सव प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्लस्टर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंबिका ने वाद्ययंत्र और गायन, कार्तिक ने एकल गायन, आदित्य ने वाद्ययंत्र और अक्षम ने ऐतिहासिक चरित्र पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का मान बढ़ाया। विशेष रूप से अंबिका और कार्तिक ने ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर जिला स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

रंगोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। रीबा और हिमांशी ने रंगोली प्रतियोगिता, वहीं रिया ने पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक और रंगीन बना दिया। साथ ही विद्यालय में हिंदी दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंच संचालन अक्षम ने किया। सोनिया की सुरीली कविता, मानसी की वर्णमाला आधारित प्रस्तुति और ईशान व इरफान के गीतों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। ज्योति ने हिंदी भाषा का महत्व विषय पर अपने विचार व्यक्त कर विद्यार्थियों में मातृभाषा हिंदी के प्रति गर्व और जागरूकता का संदेश दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार बख्शी ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed