Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students showcased their talent on Constitution Day at Thathal School.

Una News: ठठल स्कूल में संविधान दिवस पर छात्रों ने दिखाया हुनर

Fri, 27 Nov 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent on Constitution Day at Thathal School.
अंब(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठल में वीरवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच कई ज्ञानवर्धक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना सभा से हुई। छात्रा शगुन शर्मा ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई। इसके बाद स्कूल के सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने संविधान के नियमों पर चलने और देश के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। कई बच्चों ने मंच से संविधान दिवस की अहमियत पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नैंसी, जीविका, मन्नत चौधरी, हरप्रीत कौर और राजकुमारी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें टीम बी पहले और टीम डी दूसरे स्थान पर रही। नोडल अधिकारी राजेश कुमार धीमान ने बच्चों को संविधान का सम्मान करने और अधिकारों व कर्तव्यों को समझने की अहमियत बताई। प्रधानाचार्य विनोद बिन्याल ने संविधान को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य विनोद बिन्याल और स्टाफ ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed