फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students shared their views on the current political situation in Nepal

Una News: छात्रों ने नेपाल की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार साझा किए

Fri, 12 Sep 2025 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Students shared their views on the current political situation in Nepal
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग ने हाल ही में राजनीति विज्ञान की पाठशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. सिकंदर नेगी ने की। इस सत्र का मुख्य विषय ‘लोकतंत्र की चुनौतियां और नेपाल था’। पाठशाला के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। विशेष रूप से द्वितीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु शर्मा और तन्वी ने नेपाल की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और लोकतांत्रिक संकट पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। समापन अवसर पर प्रो. नेगी ने कहा कि नेपाल में हालिया विरोध प्रदर्शनों की जड़ें सोशल मीडिया प्रतिबंध और राजनीतिक अस्थिरता में हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में हिंसा समाधान का रास्ता नहीं, बल्कि सांविधानिक और शांतिपूर्ण तरीकों से अपनी बात रखी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इन आंदोलनों का परिणाम लोकतांत्रिक नवीनीकरण की दिशा में होना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अन्य सदस्यों की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed