फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students of Chintpurni College organised a drug de-addiction rally.

Una News: चिंतपूर्णी कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली नशा मुक्ति रैली

Thu, 18 Sep 2025 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Students of Chintpurni College organised a drug de-addiction rally.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी के विद्यार्थियों ने रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से वीरवार को नशा मुक्ति जागरुकता रैली निकाली। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार के मार्गदर्शन में निकाली रैली में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और झुग्गी-झोपड़ी बस्ती तक पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। छात्रों ने कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। रेडक्रॉस के संयोजक डॉ. ज्योति शर्मा ने युवाओं को जागरूक करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया। रैली में छात्रों ने नारे लगाकर नशे के खिलाफ आवाज उठाई। कॉलेज स्टाफ ने भी भाग लेकर विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। समापन पर छात्रों ने नशा त्यागने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed