{"_id":"6657a761c1225a5c4e0da484","slug":"students-of-b-walk-department-got-employment-in-una-college-una-news-c-93-1-una1002-125128-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना महाविद्यालय में बी-वॉक विभाग के विद्यार्थियों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना महाविद्यालय में बी-वॉक विभाग के विद्यार्थियों को मिला रोजगार
Thu, 30 May 2024 03:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 30 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म में उतीर्ण की डिग्री
विभिन्न कंपनियों और होटलों में जॉब करने का मिला अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में बीवॉक विभाग के अंतर्गत सेशन 2023–24 में बीवॉक विभाग से उतीर्ण हो रहे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कंपनियों व होटलों में जॉब प्राप्त की। नोडल अधिकारी प्रो. संजय शर्मा ने बताया कि बीवॉक विभाग के अंतर्गत दो विषयों में डिग्री करवाई जाती है। इसमें रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म शामिल है। इस संदर्भ में सेशन 2023–24 में उतीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। रिटेल मैनेजमेंट में डिग्री कर रहे विद्यार्थियों में से अभिषेक ने डिकेथलॉन, आदित्य ने रिलायंस स्मार्ट, मानसी ने फैब इंडिया (जीएंडआर ग्रुप), अंजलि , अक्शु, विशाल, येशव और विवेक ने टीडीआर ग्रुप में जॉब प्राप्त की। इसमें सबसे अधिक अभिषेक ने 32,493 रुपये प्रतिमाह सीटीसी पर ज्वाइन किया है। हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म में डिग्री कर रहे विद्यार्थियों में से मंदीप कौर, हरप्रीत कौर, सुखदेव कौर, नूतन व शिवानी देवी ने मैपल रिट्रीट मनाली, प्रिया ने होटल जैसल्कोट जैसलमेर राजस्थान, पल्लवी ठाकुर ने गोल्डन तुलिप दिल्ली और आशीष कुमार व हरीश कुमार ने होटल जेएस प्लाजा ऊना में जॉब प्राप्त की। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅक्टर मीता शर्मा ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से कुशल जनशक्ति का सृजन होता है। उन्होंने कहा कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी -2020 में मुख्य रूप से कौशल विकास और ऐसे विषयों पर ध्यान केन्द्रित किया है।