फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students made aware about cyber crime

Una News: साइबर क्राइम पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Tue, 05 Aug 2025 06:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Students made aware about cyber crime
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बीसीए विभाग की ओर से साइबर क्राइम विषय पर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीसीए विभाग के समन्वयक डॉ. सतिंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह गतिविधि बीसीए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने प्रस्तुतियों और एक नाट्य-अभिनय के माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य विषय साइबर क्राइम क्या है, इसके प्रकार, प्रभाव और इससे बचाव पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में बीसीए प्रथम तथा पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा ने आयोजन समिति एवं सभी विद्यार्थियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक हितेश, डॉ. शिवानी, पूनम रानी, शैलजा कुमारी, विशाल कंवर सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed