{"_id":"675eca4c1321e219e60c4378","slug":"students-enthralled-with-a-drama-on-giddha-and-drug-free-india-una-news-c-93-1-una1002-141036-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गिद्दा और नशा मुक्त भारत पर नाटक से विद्यार्थियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गिद्दा और नशा मुक्त भारत पर नाटक से विद्यार्थियों ने बांधा समां
Mon, 16 Dec 2024 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Dec 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय सलोह में मनाया संगठन का स्थापना समारोह
रिटायर्ड कर्नल तरसेम सिंह जसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। केंद्रीय विद्यालय सलोह में स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल तरसेम सिंह जसवाल और विद्यालय की प्राचार्य नीलम गुलेरिया ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन के साथ किया।
इस अवसर पर दादा-दादी दिवस का भी आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक विभाग के दादा-दादी एवं नाना-नानियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का हरित स्वागत किया गया और विद्यालय की प्राचार्य नीलम गुलेरिया ने सभी अतिथियों के सम्मान में औपचारिक स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
प्राचार्य ने समस्त स्टाफ सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए केंद्रीय विद्यालय का आदर्श वाक्य तत्व पूषण अपावृणु की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय जो भारत में ही नहीं बल्कि भारत से बाहर भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के पंजाबी नृत्य गिद्दा, केंद्रीय विद्यालय का संगठन का समूह गान भारत का स्वर्णिम गौरव केंद्रीय विद्यालय लाएगा, नशा मुक्त भारत पर प्रेरणादायक नाटक, संगठन की यात्रा पर छात्र समर प्रताप सिंह के भाषण ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अनेक दादा-दादी एवं नाना-नानियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति में प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए गए और शानदार संगीत मंच से पेश किए गए। सभी दादा दादी एवं नाना नानियों ने वृत्त खेल खेलकर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल तरसेम सिंह जसवाल ने भी आशीर्वचन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश के प्रति सच्ची निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सतीश कुमार ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए संगठन की महिमा मंडल पर प्रकाश डाला।