{"_id":"691880509c91996cd9064621","slug":"students-enthralled-the-audience-with-their-folk-dance-performances-una-news-c-93-1-una1017-172193-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने जमाया रंग
विज्ञापन
ऊना कालेज में अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव के प्रतिभागी मुख्यतिथि के साथ।संवाद
शास्त्रीय नृत्य में शिमला पहले, ऊना दूसरे स्थान पर रहा
आरएस बाली ने ऊना महाविद्यालय के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में 12 नवंबर से शुरू हुए चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप 3) का शनिवार शाम को समापन हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली रहे। महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. पुनीत प्रेम ने शॉल, टोपी,एवं स्मृति चिह्न देकर उनको सम्मानित किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि राज्य राफ्टिंग संघ के अध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा की ओर से किए अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव के इंतजाम और प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ठीक आज के ही दिन लगभग 17 साल पहले जीएस बाली ने इस आयोजन का शुभारंभ किया था।
आरएस बाली की ओर से कॉलेज के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की गई, जिसमें 10 लाख रुपये महाविद्यालय को डिजिटल बनाने, 10 लाख रुपये इनोवेशन के लिए और पांच लाख खेल विभाग के लिए आवंटित किए। इसके साथ उन्होंने अपने निजी अकाउंट से अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-3 में आई हुई लगभग 44 टीमों को दो लाख रुपये की राशि प्रदान की। इस राशि को समान रूप से सभी कॉलेज के विद्यार्थियों में वितरण किया जाएगा।
शनिवार की प्रतियोगिता में लोक नृत्य की प्रस्तुतियों में राजकीय महाविद्यालय भरमौर, राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ, राजकीय महाविद्यालय सुन्नी, राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप 3 के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इन्होंने जीते खिताब

शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला, द्वितीय स्थान ऊना एवं तृतीय स्थान अर्की ने प्राप्त किए। लोक नृत्य की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान बिलासपुर, द्वितीय आनी, सीमा रोहड़ू एवं पालमपुर ने प्राप्त किए। तृतीय स्थान राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला, नाहन, ऊना, रामपुर बुशहर ने प्राप्त किया। कोरियोग्राफी की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान शिमला, द्वितीय स्थान ऊना, तृतीय चंबा तथा जवाहर लाल नेहरू फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला ने हासिल किया। इस मौके पर कॉलेज के सभी टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी गण मौजूद रहे।