Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students are instructed to follow traffic rules

Una News: विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत

Wed, 15 Oct 2025 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Students are instructed to follow traffic rules
महाविद्यालय चौकीमन्यार में महिला सेल द्वारा आयोजित विशेष ​शिविर के दौरान मैाजूद स्टाफ व अन्य ।स
बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में महिला सेल की ओर से मोटर वाहन नियम एवं प्रमुख महिला संरक्षण कानून विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना था। एडवोकेट रमेश चंद सारथी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने भारत में मोटर वाहन नियमों के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा की अनिवार्यता, यातायात संकेतों का पालन, सीट बेल्ट और हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाज के दर्पण होते हैं, इसलिए उन्हें कानून और नियमों का पालन कर समाज में उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed