फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   student of schools in una district organised railly on earthday

पृथ्वी को बचाने की शपथ ली, किया पौधरोपण

Sat, 23 Apr 2022 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
student of schools in una district  organised railly  on earthday
कांगड़ स्कूल में पृथ्वी दिवस पर जागरुकता रैली निकालते हुए विद्यार्थी व स्कूल स्टाफ।संवाद - फोटो : Una
ऊना। विश्व पृथ्वी दिवस पर शुक्रवार के जिलेभर के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बौद्धिक प्रतियोगिता, रैली, पौधरोपण और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने जागरूकता फैलाई। पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया। इस मोर्चे पर सभी की एकजुट भागीदारी को जरूरी बताते हुए स्कूली बच्चों ने ‘‘आओ सब मिलकर अपनी पृथ्वी को बचाएं’’... संदेश दिया।
विज्ञापन

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ के अशोका इको क्लब की अगुवाई में स्कूली विद्यार्थियों ने परिसर की साफ सफाई की और जागरूकता रैली भी निकाली। स्कूल प्रधानाचार्य स्नेह लता शर्मा ने बताया कि क्लब प्रभारी जोगिंदर कौशल की देखरेख में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार केे पहले दिन बच्चो के क्विज मुकाबले में चाहत व लक्ष्मी, पलक व रिधि ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर विंग में पायल व चाहत, नीतीश व नवजोत ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रुद्रा इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल बसाल में विश्व पृथ्वी दिवस पर पेंटिंग, निबंध, नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता से जागरूकता फैलाई गई। विद्यालय के चेयरमैन बलदेव कृष्ण शर्मा ने सभी को पृथ्वी को बचाने की शपथ दिलाई। उधर, वशिष्ठ पब्लिक स्कूल (वीपीएस) ऊना में अध्यापिका अंजलि ने किंडर गार्डन के बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों में ग्रुप गतिविधियां करवाई गई। पृथ्वी का चित्र बनाकर 'टियरिंग एंड पेस्टिंग ' की गतिविधि करवाई गई। यूकेजी के बच्चों ने पौधरोपण किया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसे दिवस मनाने से बच्चों की जिज्ञासा और मनोबल में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
जोल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा में विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य सुभाष कौशल के मार्गदर्शन में जागरूकता रैली से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पलक शर्मा ने प्रथम, प्राची ने दूसरा और अदिति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में मानसी राणा प्रथम, अभिषेक द्वितीय और अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्राची शर्मा प्रथम, आदित्य शर्मा द्वितीय और पलक शर्मा तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में पायल शर्मा ने पहला, अभिषेक ठाकुर ने दूसरा और दसवीं की रश्मि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
---
हवन से किया नये सत्र का शुभारंभ
ऊना/नारी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुसाड़ा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य डॉ देशराज शर्मा, स्टाफ सदस्य व स्कूल के बच्चों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां डाली। तुलसी इको क्लब के सदस्यों व विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लेकर स्कूल प्रांगण की सफाई की। प्रधानाचार्य ने विद्यालय प्रांगण में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अर्शदीप चौधरी, हरलीन कौर, वंश, तमन्ना, मोहम्मद आरिफ विजयी रहे।
---
रायंसरी पाठशाला में हुआ कार्यक्रम
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायंसरी में भी शुुक्रवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। प्रश्नोत्तरी में अंजलि, सिमरन, दिव्यांशी की टीम प्रथम, काजल, जतिन, वंदना, मुस्कान की टीम दूसरे और नैना, गणेश, दिव्या, नेगिता की टीम तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग में दिव्या सिमरन पहले, दिव्यांशी, इशिता दूसरे और वंदना, निशा तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने सभी को पृथ्वी को हरा भरा रखने को प्रेरित किया।
---
एनवाईके ने आयोजित की कार्यशाला
ऊना। नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) ऊना ने शुक्रवार को पृथ्वी दिवस पर हमारी धरती-हमारा स्वास्थ्य थीम पर कार्यशाला का आयोजन उपनिदेशक डॉ लाल सिंह की अध्यक्षता में किया। इस अवसर पर डॉ लाल सिंह ने लोगो से आह्वान किया कि सभी लोग पृथ्वी की रक्षा के लिए कार्ययोजना बनाएं तथा परिवार का हर सदस्य वर्ष में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। शिविर के उपरांत नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवियों की बैठक कर कोर कमेटी का गठन किया गया।

---
जन्मदिवस पर पौधा लगाने का लिया प्रण
भरवाईं (ऊना)। धौलाधार एनडी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में विद्यार्थियों ने जन्मदिवस पर एक पौधा लगाने का प्रण लिया। स्कूल प्रधानाचार्य अनुज शर्मा और अध्यापक गौरव शर्मा ने बच्चों को पृथ्वी का महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed