अंब (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में सड़क सुरक्षा के लिए रोड सेफ्टी क्लब की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों को पुलिस विभाग से प्रतिनिधियों ने आकर सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्रधानाचार्य तरसेम लाल धीमान ने पुलिस विभाग से आए हैड कांस्टेबल किशोरी लाल और वरिंद्र कुमार का आवश्यक जानकारियां बच्चों को प्रदान करने के लिए आभार जताया।
इस मौके पर रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी रशीद मोहम्मद, सतनाम कौर, बनवारी लाल भोगल, अनिल कुमार, नरदेव ठाकुर, शक्ति कुमार, सुशील धनोतिया, अंजू, सतीश, मनमोहन धीमान, हरभजन सिंह, अश्विनी कुमार, अनिका शर्मा, नीलम कुमारी, फरीद मोहम्मद, तीर्थ राम और अजय शर्मा मौजूद रहे।