फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strong protest by Patwari and Kanungo in Una

Una News: पटवारी और कानूनगो का ऊना में जोरदार प्रदर्शन

Sat, 08 Mar 2025 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Mar 2025 08:01 AM IST
विज्ञापन
Strong protest by Patwari and Kanungo in Una
ऊना के एमसी पार्क के बाहर द्रदर्शन करते हुए पटवार कानूनगो सघ के सदस्य।संवाद
ऊना। पटवारी एवं कानूनगो महासंघ के बैनर तले ऊना जिला मुख्यालय में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। शहर के एमसी पार्क के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकाली और डीसी ऊना के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि सरकार बार-बार अधिसूचना जारी कर रही है, जिसे रद्द करने की मांग की जा रही है, लेकिन कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। इस कारण प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। प्रदर्शनकारियों ने कानूनगो से नायब तहसीलदार पदोन्नति का कोटा 60 फीसदी से बढ़ाकर 80 फीसदी करने, स्टेट कैडर वापस लेने और बलवान कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तो यह अंगड़ाई है आगे बहुत लड़ाई है। वेतन बिसंगतियां की भरमार है कर्मचारी बेचारा लाचार है सहित पटवारी कानूनगो संघ जिंदाबाद, स्टेट काडर वापस लो, बलवान कमेटी की सिफारिशें लागू करने के नारे लगाते हुए रोष जताया। महासंघ का कहना है कि इस हड़ताल से राजस्व से जुड़े कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, जिससे जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य संगठनों ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है, लेकिन सरकार का लापरवाही भरा रवैया जनता पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed