फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   strike of bankers in una against privatation

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 29 Jul 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 29 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
strike of bankers in una against privatation
ऊना में मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे बैंक कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

जिले के सरकारी बैंक कर्मचारियों ने बैंकों के हो रहे निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने मुख्यालय पर एकत्रित होकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। हड़ताल में पीएनबी, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, एसबीआई, कार्पोरेशन, ओबीसी, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, यूको बैंक सहित अन्य सरकारी बैंक कर्मचारियों केडी सैणी, बीडी शर्मा, राज कुमार, आरके शर्मा, राजेश शर्मा, बीएल, शमशेर सिंह, रोहित, सुरेश धीमान, नरेश शर्मा, शिवाजी, जसवीर सिंह, रणवीर वर्मा, सुभाष चंद, संजीव कुमार, रवि, सुनील, सुभाष, आशुतोष, जोगिंद्र, जरनैल, चंचल, हिमांशु, अंजनी शर्मा, सतपाल सिंह, संतोष कुमार सिंह, विक्रांत शर्मा, सर्वजीत सिंह आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर यूएफवीयू के जिला समन्वयक उमेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते देश भर में करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बैंकों का निजीकरण करने पर उतारू हैं। लोन के डिफाल्टरों के लिए भी सरकार कड़े नियम बनाए। कर्मचारी नेता मुकेश दुरेजा ने कहा कि केंद्र सरकार जनविरोधी बैंक सुधारो के नाम पर बैंकों का विलय किया जा रहा है, जो निंदनीय है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि सरकार बैंकों का निजीकरण करती है तो यह आंदोलन भविष्य में उग्र किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed