फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strike averted, HRTC breathes a sigh of relief; situation changed before midnight.

Una News: हड़ताल टली, राहत में लौटी एचआरटीसी, आधी रात से पहले बदले हालात

Thu, 25 Jun 2026 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 25 Jun 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
Strike averted, HRTC breathes a sigh of relief; situation changed before midnight.
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों की प्रस्तावित हड़ताल ऐन वक्त पर टल गई, जिससे निगम प्रबंधन, प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली। बुधवार देर शाम जिला ऊना में हड़ताल को लेकर पूरे दिन चली तैयारियों के बीच जैसे ही हाईकमान से हड़ताल स्थगित करने के निर्देश पहुंचे, माहौल अचानक बदल गया।
विज्ञापन


जिला ऊना में एचआरटीसी चालक संघ के अध्यक्ष महेंद्र ने देर शाम बताया कि संगठन के हाईकमान की ओर से प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल टालने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद जिले में चल रही हड़ताल संबंधी सभी तैयारियों पर तत्काल ब्रेक लग गया।
विज्ञापन


उधर, हड़ताल के मद्देनजर निगम प्रबंधन ने भी पूरी तैयारी कर ली थी। कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि रात 12 बजे से प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए अस्थायी चालकों की भर्ती प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई थी ताकि बस सेवाएं प्रभावित न हों और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन हड़ताल टालने की सूचना के बाद वीरवार से सभी रूटों पर सुचारू रूप से बसें चलेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देर शाम पुलिस प्रशासन की टीम भी आईएसबीटी ऊना पहुंच गई थी। वहीं बसों में परिचालक सेवा सुचारू रखने के लिए करीब 60 होमगार्ड जवानों की भी तैनाती की गई थी।

हालांकि जैसे ही हड़ताल टलने की सूचना सामने आई, निगम अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और अन्य कर्मचारियों ने राहत महसूस की। इसके बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों की ओर लौट गए। अचानक बदले घटनाक्रम ने यात्रियों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आई, क्योंकि आधी रात से बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed