फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strict action will be taken against those doing encroachment and illegal parking in the city

Una News: शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 25 Jan 2025 07:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those doing encroachment and illegal parking in the city
प्रशासन ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश, नियमों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर प्रशासन आगामी दिनों में सख्त कार्रवाई करेगा। इसे लेकर उपायुक्त की तरफ से अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर में जगह-जगह पर अवैध पार्किंग व अतिक्रमण होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आए दिन शहर में जाम भी लग रहा है। साथ ही पैदल चलने वालों के अलावा वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर आगामी दिनों में नकेल कसी जाएगी। शहर में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन की तरफ से इसे लेकर कई बार अभियान चलाया गया लेकिन इन अभियानों का असर कुछ दिन के लिए ही रहता है। इसके बाद समस्या जस के तस ही बनी रहती है। इस पर लगाम कसने के लिए प्रशासन की तरफ से अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शहर में बंगाणा हमीरपुर व चंडीगढ़ धर्मशाला एनएच पर जगह-जगह अवैध पार्किंग व अतिक्रमण हो रहा है। इससे शहर में जाम लगता रहता है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए पैदल चलने के लिए फुटपाथ भी बनाया गया है लेकिन फुटपाथ पर लोग अपने वाहन पार्क कर देते हैं। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों मजबूरी मेंं एनएच किनारे ही चलना पड़ता है। इससे हर समय कोई हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से आगामी दिनों में अवैध पार्किंग पर चालान व अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोट्स
शहर में अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को लेकर एसडीएम व अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। आगामी दिनों में प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
जतिन लाल, उपायुक्त ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed