{"_id":"6186b76fe220c601f0244af2","slug":"streets-and-roads-of-amb-nagar-panchayat-to-be-enlighten-by-6-high-mast-lights-una-una-news-sml389435660","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंब में लगेंगी छह हाई मास्ट लाइट, रोशन होंगी गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब में लगेंगी छह हाई मास्ट लाइट, रोशन होंगी गलियां
विज्ञापन
Streets and roads of Amb Nagar panchayat to be enlighten by 6 high mast lights Una
गोपाल शर्मा
अंब (ऊना)। नगर पंचायत अंब में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से छह हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर पंचायत ने टेंडर आमंत्रित किए हैं जबकि सभी नौ वार्डों की गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। लगभग 30 से 35 मीटर की दूरी पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की योजना बनाई जा रही है।
अंब क्षेत्र के मुख्य बाजारों और गलियों में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। इस कारण विशेष रूप से बस अड्डा, अंब बाजार तथा गलियों में लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता है।
इसके लिए लगभग दो दशक पहले स्थानीय व्यापार मंडल की तरफ से एसडीएम अंब के नाम से मीटर का प्रावधान कर बाजार में स्ट्रीट लाइटें लगवाई थी। इसका बिल भुगतान व्यापार मंडल की तरफ से किया जाता था लेकिन कुछ समय बाद यह स्ट्रीट लाइट भी गुल हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से अंब क्षेत्र शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता था। बस बाजार में दुकानों के होर्डिंग की लाइटें ही लोगों का सहारा होती थीं लेकिन अंब के नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र के बाजार और गलियों में नित का अंधेरा मिटाने के लिए नगर पंचायत ने पहल कर दी है।
नगर पंचायत के वार्ड दो में बस स्टैंड के निकट तथा ऊना रोड स्थित वार्ड तीन अंबेडकर भवन के समीप 16 मीटर ऊंची तथा वार्ड-3 में हमीरपुर रोड़, वार्ड-5 में नगर पंचायत की बाउंड्री, वार्ड-7 में अपर अंदौरा रोड चौक तथा वार्ड-9 में पार्क के समीप साढ़े बारह मीटर ऊंची हाई मास्ट लाइटें लगाने की योजना है।
अंब नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू धीमान ने बताया कि नपं की तरफ से हाई मास्ट लाइट के लिए आवेदन मांगे हैं। जल्द ही क्षेत्र में छह हाई मास्ट लाइट की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही नपं के नौ वार्ड में स्ट्रीट लाइट के लिए सर्वे करवाया है जिसे चरणबद्ध तरीके से किस्तों में पूरा करवाया जाएगा। नपं क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के लिए दो से ढाई करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
वहीं, चिंतपूर्णी विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि अंब के नपं बनने से क्षेत्र के विकास में एक नया आयाम जुड़ा है। अंब को शहरी सुविधाओं से युक्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विकास भाजपा की प्राथमिकता है।