{"_id":"69971c518ab5650ca20406e6","slug":"street-vendors-removed-from-in-front-of-private-parking-operators-sent-to-vendor-market-una-news-c-93-1-ssml1048-182203-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: निजी पार्किंग के सामने से हटाई रेहड़ी-फड़ी, वेंडर मार्केट में भेजे संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: निजी पार्किंग के सामने से हटाई रेहड़ी-फड़ी, वेंडर मार्केट में भेजे संचालक
विज्ञापन
ऊना में निजी पार्किंग से रेहड़ियां हटवाते निगम कर्मी। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : आर्यन ने दी माता पिता को एक ही चिता पर मुखाग्नि।
नगर निगम ने वीरवार शाम की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ऊना की टीम ने वीरवार शाम शहर में गलुआ मोड़ के पास निजी पार्किंग के सामने लगाई गई दो गई रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए रेहड़ी-फड़ी संचालकों को निर्धारित वेंडर मार्केट में ही कारोबार करने के निर्देश दिए गए।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार निजी पार्किंग के सामने एनएच पर रेहड़ी-फड़ी लगाना प्रशासन की तरफ से प्रतिबंधित है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान निगम कर्मियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में व्यापार के लिए वेंडर मार्केट की व्यवस्था की गई है, जहां सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान दो रेहड़ी फड़ी को मौके से हटाया गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर को व्यवस्थित और यातायात सुगम बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों के तहत कारोबार करने वाले दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी, जबकि अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी रहेगी। इस पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि वीरवार शाम को शहर से दो रेहड़ियों को हटाया गया। नियमों की अनदेखी पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।