फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Street lights will be installed in the new panchayats of the municipal corporation area, survey work has started.

Una News: नगर निगम क्षेत्र की नई पंचायतों में लगेगी स्ट्रीट लाइटें, सर्वेक्षण कार्य शुरू

Mon, 10 Nov 2025 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
Street lights will be installed in the new panchayats of the municipal corporation area, survey work has started.
निगम में जोड़े गए क्षेत्र वासियों को जल्द मिलेगी स्ट्रीट लाइट की सुविधा
विज्ञापन

14 पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें लगाने की शुरू की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ऊना ने हाल ही में अपने क्षेत्र में शामिल की गई 14 पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए निगम ने सर्वेक्षण का कार्य आरंभ कर दिया है, जो आगामी दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। सर्वेक्षण पूरा होते ही लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इन लाइटों के लगने से क्षेत्र रात के समय जगमगा उठेंगे और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

नगर निगम ने अपने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई कार्य शुरू किए हैं। इसी क्रम में नए शामिल क्षेत्रों में भी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। लाइटों की स्थापना से रात के समय आने-जाने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को सुरक्षा और सुविधा दोनों मिलेंगी।
विज्ञापन

सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों को लाइट लगाने के लिए चयनित किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ विचार-विमर्श कर अंतिम स्थान तय किए जाएंगे। यदि किसी क्षेत्र में पार्क या अन्य सार्वजनिक स्थल हैं तो वहां भी लाइटें लगाई जाएंगी। कितनी लाइटें लगाई जानी हैं, इसका निर्धारण सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। साथ ही जहां पक्के रास्ते या अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं हैं, वहां उन्हें भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब सोलर लाइटें होंगी दुरुस्त
इन पंचायत क्षेत्रों में पहले से पंचायतों की ओर से लगाई गई कई सोलर लाइटें भी हैं, जो फिलहाल खराब पड़ी हैं। नगर निगम ने इन्हें भी मरम्मत कर दोबारा चालू करने का निर्णय लिया है, ताकि क्षेत्रवासियों को इन लाइटों का लाभ मिल सके।

कोट
नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुई पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें भी जल्द लगाई जाएंगी, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी। सर्वेक्षण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed