फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strategy made for the visit of Kejriwal and Satyendra Jain

केजरीवाल व सत्येंद्र जैन के दौरे के लिए बनाई रणनीति

Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Strategy made for the visit of Kejriwal and Satyendra Jain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। आम आदमी पार्टी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र ने वीरवार को बंगाणा में बैठक कर आने वाले दिनों में आप की राजनीतिक गतिविधियों पर रणनीति बनाई। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कुटलैहड़ विस क्षेत्र के दौरे को लेकर चर्चा की गई।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल मनकोटिया ने कहा कि पार्टी आने वाले समय में पूरी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कुटलैहड़ विधानसभा में पार्टी जन-जन तक अपनी नीतियों को पहुंचाएगी। आगामी सप्ताह में बंगाणा में तिरंगा पद यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 29 मई को पनोह में एक बड़ी जनसभा की जाएगी। जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शिरकत करेंगे। इसके अलावा जून माह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बंगाणा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

अनिल मनकोटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के बंगाणा आगमन की खबर से कुटलैहड़ की जनता में खासा उत्साह है। कुटलैहड़ विधानसभा में हर वर्ग के लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। कुटलैहड़ विधानसभा से वर्तमान मंत्री से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। कहा कि चरमराई कानून व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। मंत्री के राज में भ्रष्टाचार चर्म पर है। भाजपा सरकार की जनता विरोधी नीतियों से कुटलैहड़ की जनता बुरी तरह परेशान है। कहा कि आम आदमी पार्टी कुटलैहड़ में लगातार जनसंपर्क अभियान बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पार्टी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजन शर्मा, उप प्रधान अवनीत, ओंकार, राकेश, संजय, अजय भारती, हनीफ, संदीप, रविंद्र राणा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed