{"_id":"66eb3d163035fe155703f9b6","slug":"strategy-made-for-dharna-to-be-held-on-21st-in-shimla-una-news-c-93-1-una1002-133479-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिमला में 21 को दिए जाने वाले धरने की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिमला में 21 को दिए जाने वाले धरने की बनाई रणनीति
Thu, 19 Sep 2024 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड जोल में बैठक के दौरान।संवाद
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड जोल ने बैठक कर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड जोल की बैठक खंड जोल के प्रधान महेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव सतिन्द्र मिन्हास विशेष रूप से उपस्थित हुए।
संघ ने मांग की है कि प्राथमिक कक्षाओं के सिलेबस को भी शीघ्र अतिशीघ्र बदला जाए। खंड कार्यालय जोल 2019 से बना हुआ है, लेकिन बीआरसी ऑफिस में कोई भी कर्मचारी नहीं है तथा बीईईओ कार्यालय जोल में भी स्टाफ की भारी कमी है। केवल दो ही क्लर्क हैं। प्रधान महेश कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 21 सितंबर को जो धरना प्रदर्शन शिमला में किया जाएगा, उसकी रणनीति पर चर्चा हुई। सभी अध्यापकों ने एकमत से कहा कि खंड जोल में बहुत से जेबीटी के पद रिक्त चल रहे हैं। इन्हें शीघ्र अति शीघ्र भरा जाए। खंड जोल में लगभग सभी पाठशालाओं में प्री प्राइमरी की कक्षाएं चल रही हैं, लेकिन अभी तक एनटीटी पद पर कोई भी शिक्षक भर्ती नहीं किया गया है। 20-25 वर्षों के बाद एक जेबीटी अध्यापक पदोन्नत होकर मुख्य शिक्षक बनता है, लेकिन उसे भी किसी भी प्रकार का वित्तीय लाभ नहीं दिया जाता। मुख्य शिक्षक को वित्तीय लाभ सहित प्रमोट किया जाए या फिर 20 वर्ष के बाद विशेष वेतन वृद्धि दी जाए। केंद्र मुख्य शिक्षक की पदोन्नति उप शिक्षा निदेशक कार्यालय से होनी चाहिए। जेबीटी का स्केल पंजाब की तर्ज पर ही दिया जाना चाहिए।
मीटिंग में प्राथमिक शिक्षक संघ खंड जोल के महासचिव गुरदीप सिंह, कैशियर राजेश कुमार और वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार आदि उपस्थित रहे।