फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   storm in UNA, heavy loss

मकानों पर पेड़; बत्ती गुल, दुकानों के बोर्ड उड़े

Mon, 23 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 23 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
storm in UNA, heavy loss
ऊना में अांधी से एक घर पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

ऊना। जिले में सोमवार सुबह चले तेज तूफान ने कुछ देर के लिए भारी तबाही मचाई। हालांकि, जमकर हुई बारिश से गरमी का कहर शांत हो गया। लेकिन तेज आंधी से जहां दर्जनों दुकानों के बोर्ड हवा में उड़ गए, वहीं गगरेट, चिंतपूर्णी और बंगाणा में कई जगह पेड़ और विद्युत बोर्ड के खंभे गिर गए। आंधी से गगरेट के बडोह में आम का पेड़ गिरने से घर की दीवार और बाथरूम टूट गए। दीवार के नीचे स्कूटर और साइकिल भी दब गए, जिससे मालिक को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, ईसपुर में घर की एक रसोई पर पेड़ गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। हालांकि, घर के सदस्य हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इसके अलावा मुख्यालय में आईटीआई परिसर में पानी घुस गया। तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशानी में डाले रखा, जिससे एकाएक सड़कों पर वाहनों के पहिये जाम हो गए। वहीं, समूचे जिले में बिजली गुल हो गई। जिला मुख्यालय में कई घरों और निजी कार्यालयों की खिड़कियों के शीशे तक तेज हवाओं की चपेट में आ गए। वहीं, रोटरी चौक स्थित फास्ट फूड का काउंटर तेज हवा के झोंके से सड़क पर जा गिरा, जिससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। तूफान इतना जबरदस्त था कि दुकानों के बोर्ड उखड़ कर कई फीट तक हवा में उड़ गए। कई दुकानदारों ने आंधी के चलते दुकानों के शटर बंद कर अपना बचाव किया। उधर, मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि आज भी मौसम खराब रहने के  आसार हैं।
विज्ञापन

चिकन शॉप का खोखा उड़ा
टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी रोड पर सोमवार को आए तूफान से बाथू में एक चिकन शॉप का खोखा तूफान से उड़कर बिजली को तारों को तोड़कर सड़क पर जा गिरा। इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दुकानदारों सोनू, रमन, सतपाल, मोहन और कैलाश ने बताया कि अचानक आए तूफान से जब टीननुमा खोखा उड़ा, उस वक्त एक बाइक सवार सड़क से गुजर रहा था। मात्र एक फुट के अंतर के चलते बाइक सवार बाल-बाल बचा गया। खोखे का मालिक टोनी बाथड़ी निवासी है। सोमवार को जब तूफान आया, उस समय उसका खोखा बंद था। खोखे के अंदर एक दर्जन के करीब मुर्गियां और आठ ट्रे अंडे के रखे हुए थे। तूफान से खोखा मालिक का करीब आठ हजार के करीब और बिजली बोर्ड का भी हजारों का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed