{"_id":"57433b244f1c1b6101690b02","slug":"storm-in-una-heavy-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों पर पेड़; बत्ती गुल, दुकानों के बोर्ड उड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों पर पेड़; बत्ती गुल, दुकानों के बोर्ड उड़े
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 23 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
ऊना में अांधी से एक घर पर गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले में सोमवार सुबह चले तेज तूफान ने कुछ देर के लिए भारी तबाही मचाई। हालांकि, जमकर हुई बारिश से गरमी का कहर शांत हो गया। लेकिन तेज आंधी से जहां दर्जनों दुकानों के बोर्ड हवा में उड़ गए, वहीं गगरेट, चिंतपूर्णी और बंगाणा में कई जगह पेड़ और विद्युत बोर्ड के खंभे गिर गए। आंधी से गगरेट के बडोह में आम का पेड़ गिरने से घर की दीवार और बाथरूम टूट गए। दीवार के नीचे स्कूटर और साइकिल भी दब गए, जिससे मालिक को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, ईसपुर में घर की एक रसोई पर पेड़ गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। हालांकि, घर के सदस्य हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। इसके अलावा मुख्यालय में आईटीआई परिसर में पानी घुस गया। तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशानी में डाले रखा, जिससे एकाएक सड़कों पर वाहनों के पहिये जाम हो गए। वहीं, समूचे जिले में बिजली गुल हो गई। जिला मुख्यालय में कई घरों और निजी कार्यालयों की खिड़कियों के शीशे तक तेज हवाओं की चपेट में आ गए। वहीं, रोटरी चौक स्थित फास्ट फूड का काउंटर तेज हवा के झोंके से सड़क पर जा गिरा, जिससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। तूफान इतना जबरदस्त था कि दुकानों के बोर्ड उखड़ कर कई फीट तक हवा में उड़ गए। कई दुकानदारों ने आंधी के चलते दुकानों के शटर बंद कर अपना बचाव किया। उधर, मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि आज भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
चिकन शॉप का खोखा उड़ा
टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी रोड पर सोमवार को आए तूफान से बाथू में एक चिकन शॉप का खोखा तूफान से उड़कर बिजली को तारों को तोड़कर सड़क पर जा गिरा। इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दुकानदारों सोनू, रमन, सतपाल, मोहन और कैलाश ने बताया कि अचानक आए तूफान से जब टीननुमा खोखा उड़ा, उस वक्त एक बाइक सवार सड़क से गुजर रहा था। मात्र एक फुट के अंतर के चलते बाइक सवार बाल-बाल बचा गया। खोखे का मालिक टोनी बाथड़ी निवासी है। सोमवार को जब तूफान आया, उस समय उसका खोखा बंद था। खोखे के अंदर एक दर्जन के करीब मुर्गियां और आठ ट्रे अंडे के रखे हुए थे। तूफान से खोखा मालिक का करीब आठ हजार के करीब और बिजली बोर्ड का भी हजारों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन