फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Stolen bike recovered from Talwara in Punjab, handed over to owner

Una News: चोरी हुई बाइक पंजाब के तलवाड़ा से बरामद की, मालिक को सौंपी

Sat, 23 May 2026 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 23 May 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
Stolen bike recovered from Talwara in Punjab, handed over to owner
अंब (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा में रहने वाले एक प्रवासी व्यक्ति की चोरी हुई बाइक पंजाब के तलवाड़ा क्षेत्र से बरामद हो गई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बाइक उसके मालिक को सौंप दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के बेतिया निवासी विक्की कुमार पुत्र विजय महतो वर्तमान में गोंदपुर बनेहड़ा में रहकर ठेकेदारी का कार्य करते हैं। विक्की कुमार ने बताया कि 12 मई की रात उन्होंने अपनी बाइक घर की चहारदीवारी के अंदर खड़ी की थी।
विज्ञापन

अगली सुबह उठने पर बाइक वहां से गायब मिली। उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
इसी दौरान विक्की कुमार के एक परिचित परिवार की महिला ने उन्हें जानकारी दी कि उसका बेटा भारतीय सेना में कार्यरत है। उसने बताया कि पंजाब के तलवाड़ा क्षेत्र के कटौली में डढवाल रेस्टोरेंट और नए रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक लावारिस बाइक छिपाकर रखी गई थी। स्थानीय लोगों को 13 मई को बाइक के बारे में पता चला, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तलवाड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 14 मई को उक्त लावारिस बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने के बाद विक्की कुमार ने पंजाब पुलिस से संपर्क किया और तलवाड़ा पहुंचकर बाइक के दस्तावेजों व नंबर का मिलान किया। जांच में पुष्टि हुई कि बरामद बाइक उन्हीं की थी। पीड़ित विजय महतो ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और शिनाख्त पूरी होने के बाद पुलिस ने बाइक उनके सुपुर्द कर दी। उन्होंने बाइक बरामद करने पर पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed