फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sterilization of stray dogs started in Una

Una News: ऊना में आवारा कुत्तों की नसबंदी शुरू

Wed, 02 Oct 2024 10:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Oct 2024 10:12 AM IST
विज्ञापन
Sterilization of stray dogs started in Una
मलाहत में अवारा कुतों की नसबंदी करते हुए डॉ।संवाद
ऊना। नगर परिषद ऊना ने शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण पाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत हरियाणा के पंचकूला से आई निजी कंपनी के एक विशेषज्ञ टीम आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कर रही है। नसबंदी के बाद इन कुत्तों को मलाहत स्थित केंद्र में रखा जा रहा है। जहां इनकी देखभाल, भोजन और दवाई की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने इस अभियान के तहत 100 कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान की शुरुआती दो दिनों में 20 कुत्तों की नसबंदी की गई है। यह कदम नागरिकों द्वारा लगातार बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ महीनों में शहर के विभिन्न इलाकों में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने के मामले भी सामने आए हैं। इससे लोगों में भय और चिंता का माहौल है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद से कुत्तों की नसबंदी करने की मांग की थी। लोगों ने उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद उपायुक्त ने नगर परिषद को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद यह अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला से आई इस विशेष टीम में वेटरनरी विशेषज्ञ भी शामिल हैं, जो नसबंदी के बाद आवारा कुत्तों की देखरेख करने सहित उनका उपचार कर रहे हैं। इस टीम का मुख्य कार्य कुत्तों को पकड़ना और उनके नसबंदी संबंधित ऑपरेशन करना है। इसके अलावा नसबंदी के बाद इन कुत्तों को उचित भोजन और दवाइयां भी दी जा रही हैं।


शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर लगाम कसने के लिए नगर परिषद ने विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान 100 कुत्तों की नसबंदी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पंचकूला से विशेष टीम भी ऊना बुलाई गई है।
-ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed