फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   State's longest Haroli Rampur bridge will be illuminated in tricolor light

Una News: तिरंगे की रोशनी में रोशन रहेगा प्रदेश का सबसे लंबा हरोली रामपुर पुल

Sun, 27 Apr 2025 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
State's longest Haroli Rampur bridge will be illuminated in tricolor light
पुल पर 50 खंभों पर लगाई भारत के तिरंगे की रोशनी का ट्रायल सफल
विज्ञापन

हरोली उत्सव पर हरोली रामपुर पुल का नजारा अद्भुत दिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश का सबसे लंबा पुल जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र और ऊना को जोड़ने का काम करता है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह पुल आकर्षण का केंद्र बने। जल्द ही इस पुल के आसपास मेला ग्राउंड बनाने का प्रयास भी करेंगे और यहां एक घाट बने, इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊंचा तिरंगा झंडा भी लहराएगा। यह पुल अब हरोली के लिए विकास पथ का काम कर रहा है। हेलीपैड, विश्रामगृह, गाड़ियों की पासिंग का सेंटर यहां बन रहा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से अब यह पुल लगातार रात को तिरंगे की रोशनी में रोशन रहेगा। 50 खंभों पर भारत के तिरंगे की रोशनी इस पुल को रोशन करेगी। इसका ट्रायल किया गया जो सफल रहा। हरोली उत्सव पर हरोली-रामपुर पुल का नजारा अद्भुत दिखाई दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली व ऊना को जोड़ने का काम यह पुल करता है। यह दिलों को जोड़ने का पुल है और अब देश भक्ति का संदेश भी देगा। यह तिरंगे की रोशनी पहलगाम के शहीदों को समर्पित है, जो आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि हम सबको आगे बढ़ना है और अपनी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को भी उत्सव के माध्यम से आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed