फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   State government should speed up the development works going on during the tenure of BJP government: Kanwar

भाजपा सरकार के कार्यकाल में चले विकास कार्यों को गति दे प्रदेश सरकार : कंवर

Thu, 20 Jun 2024 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 20 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
State government should speed up the development works going on during the tenure of BJP government: Kanwar
कहा- डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ की लगातार हुई अनदेखी, जनता में सरकार के प्रति रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राज्य में डेढ़ वर्ष से कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कुटलैहड़ में सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। पूर्व भाजपा सरकार में जो कार्य प्रगति पर किए, वह भी कछुआ की चाल चल रहे हैं। कुटलैहड़ के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा तीन माह में इन विकास कार्यों को प्रगति दें, अन्यथा कुटलैहड़ भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

यह बात राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय हमने 3.50 करोड़ बस अड्डे के लिए स्वीकृत करवाए और भूमि भी विभाग के नाम करवा दी, लेकिन स्वीकृत धन कहां गया। बंगाणा में 12 करोड़ के सीवरेज कार्य को पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपये का धन प्रदेश सरकार नहीं दे पाई है। थानाकलां के पास बीहडू में 2.50 करोड़ से हेलीपैड, कुटलैहड़ में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 14.50 करोड़ और अदरोली में टूरिज्म हार्ट बनाने का कार्य भी ठप ही है। कांग्रेस सरकार की तरफ से इन विकास कार्यों पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी से कुटलैहड़ की जनता डेढ़ वर्ष से जूझ रही हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भााजपा सरकार के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र से पानी की समस्या को दूर करने के लिए 305 करोड़ की धनराशि खर्च की गई। यही वजह है कि आज क्षेत्र में 25 लाख लीटर पानी का भंडारण होता है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। राज्य सरकार इस पर कोई ठोस कदम उठाए। कंवर ने कहा कि केंद्र से पीएमजीएसवाई का 54 करोड़ रुपये सड़कों के लिए आए हैं। उसमें भी बंदरबांट हुई है, जिसकी पूर्ण रूप से जांच हो। राज्य सरकार से राहत राशि मिली है, उसमें भी भाई-भतीजाबाद हुआ है। राज्य सरकार इसकी भी जांच करे। इस मौके पर बीड़ीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा एवं महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed