फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   State government is taking anti-education decisions: Student Council

प्रदेश सरकार ले रही शिक्षा विरोधी निर्णय : विद्यार्थी परिषद

Tue, 20 May 2025 08:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
State government is taking anti-education decisions: Student Council
युवा
विज्ञापन

कन्या विद्यालय ऊना को मर्ज करने का फैसला वापिस ले प्रदेश सरकार
विद्यार्थी परिषद ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
ढाई साल में शिक्षा के क्षेत्र में एक भी सकारात्मक कदम उठाने में विफल रही प्रदेश सरकार : आदित्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों को बंद और मर्ज करने का निर्णय छात्र विरोधी है। परिषद इस निर्णय का कड़ा विरोध करती है। इसी संदर्भ में कन्या विद्यालय ऊना को भी मर्ज करने की अटकलें ज़ोरों पर है। इसका अभाविप ऊना विरोध करती है। 1954 को अस्तित्व आया कन्या विद्यालय आज अपने आप को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। इस स्कूल को मर्ज करने से प्रत्यक्ष रूप से 600 छात्राएं प्रभावित होंगी और कुछ की पढ़ाई छूट भी सकती है। इकाई मंत्री सूर्य शर्मा प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए फैसले को तुरंत वापस किया जाए, नहीं तो विद्यार्थी परिषद जिला ऊना जल्द प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगी। यदि सरकार ने इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो विद्यार्थी परिषद प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed