फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Spring in the forests with Kachnar flowers

Una News: कचनार के फूलों से जंगलों में बहार

Mon, 08 Apr 2024 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 08 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Spring in the forests with Kachnar flowers
अंब क्षेत्र तोड़ी गई कच्नार ।संवाद।
मुबारिकपुर (ऊना)। जिला ऊना के गगरेट और चिंतपूर्णी क्षेत्र के ग्रामीण भागों और जंगलों में इन दिनों फूलों से लदे कचनार यानी कराली के पेड़ जंगलों की शोभा बढ़ा रहे हैं। कराली की सब्जी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर है। औषधीय गुणों से भरपूर कराली का उपयोग विभिन्न रोगों की आयुर्वेदिक दवाई बनाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

कचनार के पेड़ जंगलों में खुद ही उगे होते हैं। इस पेड़ पर बसंत ऋतु में पंखुड़ियां और गुलाबी फूल खिलते हैं, जिसका ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कराली को विषैले तत्व से रहित और जैविक गुणों से भरपूर माना जाता है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी सब्जी के साथ ही रायता बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। कचनार की कलियों का आचार भी बनता है, जो किसी औषधि से कम नहीं है।
विज्ञापन

इस दिन बाजारों में कराली की सब्जी पहुंच चुकी है। जो लोग इसके गुणों और स्वाद से वाकिफ हैं, वो इसकी खूब खरीदारी कर रहे हैं। लोगों में शिवकुमार, संदीप, सुखविंद्र और दीपक की मानें तो गुणकारी कराली की सब्जी दुकानों पर 100 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से मिल रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि जिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के खेत खलिहानों में इसके पौधे होते हैं, वह भेंट स्वरूप एक-दूसरे को कराली की सब्जी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराली की छाल उत्तम औषधि : डॉ. मुमताज

गोंदपुर बनेहड़ा अपर में स्थित आयुष विभाग के हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर की एमओ डॉ. मुमताज की मानें तो कराली की सब्जी औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी छाल का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं के बनाने में भी किया जाता है। कराली के पेड़ की छाल शरीर के किसी भाग की गांठ को गलाने में सबसे उत्तम औषधि है। इसके अतिरिक्त रक्त विकार, त्वचा रोग जैसे खाज-खुजली, फोड़े-फुंसी के उपचार में इसकी छाल उपयोग में लाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed