फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Spread of African swine fever in pigs will affect the business

Una News: सुअरों में अफ्रीकी स्वाइन फीवर फैलने से कारोबार पर दिखेगा असर

Wed, 21 May 2025 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Spread of African swine fever in pigs will affect the business
ऊना जिला के सूअर पालक कर रहे विभागीय नियमों की पालना
विज्ञापन

टीकाकरण से लेकर बैठने की जगह पर दवाइयों का कर रहे नियमित छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/बड़ूही (ऊना)। सोलन और बिलासपुर में सुअर अफ़्रीकी स्वाइन फीवर से ग्रस्त पाए गए हैं। इसके चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग के माध्यम से सुअरों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। सरकार ने विभाग के माध्यम से एडवाइजरी जारी कर दी है। फिलहाल जिला ऊना में सुअर पालकों में ऐसा कोई भी केस विभाग के सामने नहीं आया है। जिला ऊना के सुअर पालक विभाग के आदेशों की पालना कर रहे हैं और टीकाकरण से लेकर बैठने की जगह पर दवाइयों का नियमित छिड़काव हो रहा है। सुअरों में वर्तमान में ये बीमारी पाए जाने की सूरत में बचाव के तौर पर सरकार ने यह प्रभावी कदम उठाया है। विभाग के अनुसार सुअरों में अफ़्रीकी स्वाइन फीवर होने से यह एक बेहद संक्रामक बीमारी है, जो सुअरों में 100 प्रतिशत मृत्यु दर का कारण बनती है। विभाग के अनुसार बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, दस्त, असामान्य तंत्रिका संकेत अल्सर या छाले जैसे लक्षण सुअरों में दिखाई दें तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सुअरों में कुछ बीमारियां मनुष्यों के लिए भी खतरनाक हो सकती हैं। इसलिए सुअरों के साथ संपर्क में आने से पहले उचित सावधानी बरतें और सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें।
टकारला क्षेत्र में सुअर व्यापार से जुड़े व्यक्ति केवल ने बताया कि हमें अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। समय-समय पर सुअरों का टीकाकरण कराते हैं और उनके बैठने की जगह पर दवाइयों का नियमित छिड़काव करते रहते हैं। अभी तक व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ा है। अगर ऐसा है तो आने वाले समय में इसका प्रभाव दिखाई दे सकता है।
विज्ञापन

बाक्स

दिलवां गांव के सुअर पालक दुलो राम ने कहा कि हम स्थानीय स्तर पर मीट की बिक्री नहीं करते। छोटे बच्चों को पालते हैं और बड़े होने पर उन्हें चंडीगढ़ में बेचते हैं। हमारे सुअर पूरी तरह स्वस्थ हैं और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। अगर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है तो इसका असर हमारे व्यापार पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

चुरूडू के पशु चिकित्सा अधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि हम सुअरों पर पूरी निगरानी रख रहे हैं और सुअर पालकों को सतर्क कर दिया गया है। यदि कोई सुअर बीमार होता है या उसकी मृत्यु होती है तो उसका सैंपल लेकर जांच की जाएगी। अभी के लिए सुअरों की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।



पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विनय शर्मा के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलाें में सुअर अफ़्रीकी स्वाइन फीवर संक्रामक बीमारी से ग्रस्त पाए हैं। सरकार ने बचाव के तौर पर एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल सुअर पालकों पर विभाग बराबर निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed