फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sports activities will start from the new year in Gobind Sagar Lake

गोबिंद सागर झील में 2022 में शुरू होगी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां

Mon, 15 Nov 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sports activities will start from the new year in Gobind Sagar Lake
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र के अंदरोली में वर्ष 2022 से वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को आरंभ कर दिया जाएगा। कुटलैहड़ पर्यटन कमेटी ने गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। यह टेंडर स्थानीय ग्रामीणों को ही दिए जा रहे हैं, ताकि वे वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

इसके लिए कई लोगों ने आवेदन भी कर दिए हैं। इससे झील के आसपास रहने वाले परिवारों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के अंदरोली, लठियाणी, पीपलू, घरवासड़ा में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 16 करोड़ रुपये की राशि करीब 7 माह पूर्व स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

यहां पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने के लिए करीब तीन माह पहले ट्रायल पर आई मनाली पर्यटन विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा। अंदरोली में वाटर स्पोर्ट्स साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए तीन फ्लोटिंग जैटी का निर्माण किया जाएगा। एक हेलीपैड का निर्माण भी विभाग की ओर से शीघ्र करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की सोलहसिंगी धार के सभी धार्मिक स्थलों पर पंचवटी पार्क का निर्माण विकास खंड की ओर से किया जा रहा है। इससे सोलहसिंगी धार में भी पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपलू और घरवासड़ा पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त स्थल हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इन स्थलों को विकसित करने का कार्य आरंभ हो चुका है। इस संबंध में पर्यटन विभाग के अधिकारी रवि धीमान ने कहा कि पर्यटन कमेटी की ओर से चिन्हित किए गए स्थलों पर 3 माह पूर्व ट्रायल किया गया था। नए साल के जनवरी माह में गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को पर्यटकों के लिए आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed