{"_id":"5d9b6db08ebc3e93b774fb67","slug":"sport-una-news-sml3101672174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में ऊना का उभरता सितारा अर्शदीप अटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में ऊना का उभरता सितारा अर्शदीप अटवाल
विज्ञापन

- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। जिले केे पहलवान अर्शदीप अटवाल ने लगातार दूसरी बार प्रदेश स्तर पर धाक जमाई है। सोलन के नालागढ़ में हुई अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान कुश्ती में उसने प्रथम स्थान पाया। अर्शदीप ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेशभर से आए सभी पहलवानों को चित करते हुए पहला मुकाम हासिल किया।
अर्शदीप को इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार बेस्ट रेसलर भी चुना गया। अर्शदीप दो भाइयों में से सबसे छोटा है। अर्शदीप के पिता रविंद्र कुमार अटवाल ठेकेदार हैं। 12 वर्षीय अर्शदीप ने अब तक कई स्थानीय तथा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। अर्शदीप ने बताया किया उसका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना है।
मैहतपुर में जोरदार स्वागत
अंडर-14 में राज्य स्तरीय जीत दर्ज करने के बाद अर्शदीप अटवाल का नगर पालिका बसदेहड़ा-मैहतपुर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उसके दादा तेलूराम अटवाल ने पोते की उपलब्धि पर उसे बधाई दी। इसके अलावा भाजपा शहरी इकाई मैहतपुर के महासचिव विपन राणा, मनोनीत पार्षद अजय कुमार, शाम कुमार, राजेश कुमार, नरेश कुमार, सतिंद्र कुमार ने अर्शदीप अटवाल का जोरदार स्वागत किया।