फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   specialist will deputed soon in Gagrate

गगरेट में जल्द होगी स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती : सीएम

Sun, 21 Feb 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 21 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
specialist will deputed soon in Gagrate

वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऊना जिला तेजी से औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है और यहां पर कई बड़े औद्योगिक घराने क्रियाशील हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुबारिकपुर, शिवपुर और भंजाल गांवों के लिए एक उपयुक्त स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा जसवाला, ओयल, इंदौरा, गगरेट, मवां-सिधियां, भंजाल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) चलेट में विज्ञान कक्षाएं शुरू करने तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला बन्ने-दी-हट्टी, लोहारली और थपलेन को स्तरोन्नत करने की घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगरेट में एमडी मेडिसन तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ के रिक्त पद भरने तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भद्राकाली में विज्ञान कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंबोटा में स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर-बनेहड़ा के अतिरिक्त घनारी तहसील कार्यालय के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने अंदौरा और लोहारली में पुल निर्माण कार्य करवाने का भी इस अवसर पर आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास में सराहनीय योगदान देने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed