फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Specialist doctor posted for tuberculosis treatment in Amb Hospital

Una News: अंब अस्पताल में क्षय रोग उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात

Sun, 23 Mar 2025 07:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Specialist doctor posted for tuberculosis treatment in Amb Hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। सिविल अस्पताल अंब में क्षय रोग उपचार विशेषज्ञ डॉक्टर, ऑपरेशन थियेटर सहायक और चार स्टाफ नर्स की तैनाती हो गई है। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रदेश सरकार ने अपनी वचनबद्धता को पूरा करने की शुरुआत कर दी है। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में एक साथ ग्यारह पोस्ट पर विशेषज्ञ स्टाफ की तैनाती की गई है। अंब सिविल अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद सृजित हुई कई ऐसी पोस्ट रिक्त चल रही थीं। इसकी वजह से रोगियों को मजबूरन दूरदराज क्षेत्रों में जाना पड़ता था। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिविल हॉस्पिटल अंब में क्षय रोग उपचार विशेषज्ञ डाॅक्टर, ऑपरेशन थियेटर सहायक और चार स्टाफ नर्स की तैनाती की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ साथ पांच सामुदायिक केंद्रों घंघरेट, बधमाना, गंगोटी, कटौहड़ कलां, दलोह में खाली चल रहे पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। इन नियुक्तियों के बाद लोगो को स्वास्थ्य की दृष्टि सुविधाएं मिलने शुरू हो गई हैं। अंब में क्षय रोग से संबंधित डॉक्टर की तैनाती का होना क्षेत्रवासियों के लिए काफी सुविधाजनक रहेगा। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि सीएचसी अंब में क्षय रोग उपचार, ओटीए और चार स्टाफ नर्स ने ज्वाइन कर लिया है। इसके साथ पांच कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की अलग अलग पंचायतों में नियुक्ति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed