फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special team of Income Tax Department raided the private industry in Mubarikpur, closed the gate and searched the records.

Una News: मुबारिकपुर में निजी उद्योग में आयकर विभाग की विशेष टीम ने दी दबिश, गेट बंद कर खंगाला रिकॉर्ड

Thu, 30 Jan 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Special team of Income Tax Department raided the private industry in Mubarikpur, closed the gate and searched the records.
मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के मुबारिकपुर स्थित एक निजी उद्योग में आयकर विभाग की विशेष टीम ने दबिश दी है। उद्योग के गेट बंद कर रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब चार बजे सुरक्षा बल के साथ आयकर विभाग की विशेष टीम ने उद्योग में दस्तक दी। वहीं, उद्योग के आसपास सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाकर अंदर जाकर रिकाॅर्ड खंगालना शुरू कर दिया। उद्योग के गेट बंद कर टीम की ओर से जांच की जा रही है। वहीं, उद्योग के बाहर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों ने टीम के उद्योग में दबिश की फोटो खींचने का प्रयास किया टीम के साथ सुरक्षा बल की ओर से फोन छीन लिए जाने की बात चर्चा में है। वहीं, उद्योग प्रबंधन को टीम ने अपने आने की कोई भनक नहीं लगने दी। टीम उद्योग के गेट बंद कर रिकाॅर्ड खंगालने में जुटी हुई है। इस दबिश के पीछे का कारण है, टीम की ओर से कोई खुलासा करने के बाद ही उजागर हो पाएगा। सूत्रों ने बताया कि टीम की ओर से उद्योग के अंदर प्रवेश करने बाद मीडिया को भी सुरक्षा दल के सहयोग से नजदीक नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, जनता का कहना है कि ऐसे मामलों का नतीजा क्या होता है, इसका किसी को पता नहीं चलता। दबिश के वक्त बड़ी मुस्तैदी दिखने वाली टीमें कोई तथ्य सार्वजनिक नहीं कर पातीं। माना जा रहा है कि इस दबिश के पीछे उद्योग में काम करने वाले स्टाफ को पूरे भत्ते और सुविधाएं न मिलने को लेकर प्रबंधन के खिलाफ की गई शिकायतें भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed