फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special health camp for women organized in Sahlana

Una News: सहलाना में महिलाओं के लिए लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर

Sun, 17 May 2026 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 17 May 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
Special health camp for women organized in Sahlana
अंब (ऊना)। सहलाना स्वास्थ्य उप केंद्र में विंग्स स्केल-अप कार्यक्रम के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उन महिलाओं के लिए लगाया गया, जो भविष्य में गर्भधारण की योजना बना रही हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें गर्भावस्था के लिए शारीरिक रूप से तैयार करना रहा। शिविर के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं का वजन, लंबाई और बीएमआई मापा। इसके अलावा ब्लड प्रेशर की जांच की गई तथा खून के सैंपल भी लिए गए। शिविर में आने वाली सभी महिलाओं को यह स्वास्थ्य सेवाएं और जांच निशुल्क की गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस स्क्रीनिंग का उद्देश्य गर्भधारण से पहले महिलाओं के स्वास्थ्य की सही स्थिति का पता लगाना है ताकि मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ रखा जा सके। साथ ही गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित समस्याओं की शुरुआती स्तर पर पहचान कर उनका समाधान किया जा सके। यह स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य खंड अधिकारी डॉ. राहुल कतना की देखरेख में आयोजित किया गया। वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed