{"_id":"68909509fdfa1c837300716f","slug":"special-envelopes-of-the-postal-department-on-raksha-bandhan-were-sold-very-quickly-una-news-c-93-1-una1002-161300-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रक्षा बंधन पर डाक विभाग के विशेष लिफाफे हाथों-हाथ बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रक्षा बंधन पर डाक विभाग के विशेष लिफाफे हाथों-हाथ बिके
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर्व को लेकर देश-विदेश में पत्रों की डिलीवरी करने में जुटा विभाग
187 शाखाओं से डाक पहुंच रही घर-घर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रक्षा बंधन पर्व को लेकर डाक विभाग की ओर से विशेष रूप से तैयार किए गए लिफाफे लोगों में अत्यधिक लोकप्रिय हो गए हैं। विभाग की ओर से इस पर्व के लिए 2000 विशेष लिफाफों की मांग भेजी गई थी, जो निर्धारित समय से पहले ही समाप्त हो गई। देश-विदेश में रहने वाली बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए डाक विभाग की ओर से जारी इन विशेष लिफाफों को खरीदा। वर्तमान में देश और विदेश से स्पीड पोस्ट सहित अन्य माध्यमों से राखियों की डिलीवरी की जा रही है और डाक विभाग का पूरा स्टाफ इस कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने में पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है, ताकि कोई भी भाई-बहन इस पवित्र पर्व में रक्षा सूत्र बांधने से वंचित न रह जाए। वर्तमान में जिले में डाक विभाग की 187 शाखाएं कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 35 स्थानों पर सेशन ऑफिसर तैनात किए गए हैं। शेष स्थानों पर फील्ड स्टाफ घर-घर जाकर राखी से संबंधित डाक की डिलीवरी में व्यस्त है। इन दिनों डाकघरों और मुख्य डाक कार्यालयों में बड़ी संख्या में लोग देश-विदेश में राखी भेजने के लिए उमड़ रहे हैं। लोग विशेष रूप से स्पीड पोस्ट सेवा का अधिक लाभ उठा रहे हैं। ऊना मंडल डाक अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रक्षा बंधन के लिए डाक विभाग ने विशेष लिफाफे तैयार किए थे। 2000 लिफाफों की मांग भेजी गई थी, जो आते ही हाथों-हाथ बिक गए। उन्होंने बताया कि देश-विदेश से आ रही डाक की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए डाक विभाग का प्रत्येक कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।