फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special campaign to update voter lists in Una

Una News: ऊना में मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Thu, 21 Nov 2024 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Special campaign to update voter lists in Una
23-24 नवंबर को होगा वोटर सूची को त्रुटि रहित बनाने का कार्य
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। ऊना जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 23 और 24 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी दी कि इस दौरान सभी पात्र नागरिकों और छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही जो नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या आगामी एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं, वे भी इस अवसर का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि इन दो दिन में मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने नाम की पुष्टि करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुधार भी कर सकते हैं। इसके लिए वे आवश्यक प्रपत्र (फॉर्म-6, 7 और 8) भर सकते हैं, जिनके माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ना, सुधार करना, अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम हटाना या अपने नाम को एक मतदान केंद्र से दूसरे केंद्र पर स्थानांतरित करना संभव होगा। यदि कोई मतदाता सूची में अपना नाम पढ़ने में असमर्थ है, तो संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की ओर से उनके नाम को सबके सामने पढ़कर सुनाया जाएगा। 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र जो अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है उनकी सुविधा के लिए सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थानों जैसे कॉलेज, आईटीआई सहित नर्सिंग संस्थानों में 26 नवंबर को बीएलओ हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। जतिन लाल ने यह भी बताया कि इस अभियान में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed