फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Speak on the development of Haroli, why are you pained by the festival: Prashant

हरोली के विकास पर बोलिए, उत्सव से क्यों पीड़ा : प्रशांत

Sat, 03 May 2025 08:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 03 May 2025 08:25 AM IST
विज्ञापन
Speak on the development of Haroli, why are you pained by the festival: Prashant
ऊना में पत्रकार वार्ता करते युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय और अन्य। -संवाद
ऊना। जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय ने भाजपा नेता प्रो. राम कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें हरोली उत्सव की नहीं, विकास पर बात करनी चाहिए। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में प्रशांत ने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए उत्सव का विरोध कर रहे हैं, जबकि जनता ने उन्हें तीन बार नकार दिया है।
विज्ञापन

प्रो. रामकुमार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लगता है आप कहीं बाहर से आए हैं, तभी हरोली के विकास और उत्सव से इतनी पीड़ा हो रही है। प्रशांत राय ने कहा कि जब बात विकास की हो तो राजनीति से ऊपर उठकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पहाेलगाम आतंकी हमले का हवाला देकर उत्सव का विरोध कर रहे हैं, लेकिन घटना के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली पर वे चुप हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा पर हम केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन ओछी राजनीति से बचना जरूरी है। प्रशांत राय ने यह भी स्पष्ट किया कि हरोली उत्सव को लेकर जनता या किसी अधिकारी ने भाजपा नेताओं से कोई आर्थिक सहयोग नहीं मांगा है। जनता ने आपको नकार दिया, अब शांति से घर बैठना ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed