{"_id":"680a4a9b7f722404ff024f5b","slug":"sparks-came-out-from-the-transformer-in-ghanari-wheat-crop-burnt-due-to-short-circuit-una-news-c-93-1-una1002-152179-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: घनारी में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियां, शार्ट सर्किट से जली गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: घनारी में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियां, शार्ट सर्किट से जली गेहूं की फसल
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
ऊना फटाफट
घनारी में ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने के चलते लगी गेंहू की फसल को आग।संवाद
Link Copied
गेहूं की कटने को तैयार फसल आग के तांडव से राख के ढेर में बदली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट क्षेत्र की घनारी तहसील से करीब तीन किलोमीटर दूर एक बिजली के ट्रांसफर में स्पार्किंग से निकलीं चिंगारियों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कटने के लिए तैयार गेहूं की फसल आग के तांडव से राख के ढेर में बदल गई। घनारी के वार्ड चार डडवालां बस्ती के पास अजय कुमार के आधा कनाल खेत आग की भेंट चढ़ गया। बाकी लोगों ने आग को नियंत्रित किया। अजय कुमार की मानें तो पहले भी कई बार चिंगारियां गिरने से दुर्घटना होते-होते बची है। अजय ने बताया कि विभाग से कई बार ट्रांसफार्मर को आबादी से दूर करने की मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। घनारी के नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा ने मौके का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। जबकि, एसडीओ बिजली बोर्ड मंगल चौधरी ने कहा कि मौके का दौरा किया। उन्होंने शार्ट सर्किट न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।