{"_id":"69999f28828a5812d80685bc","slug":"sp-sachin-hiremath-bowed-his-head-at-the-maa-chintpurni-darbar-una-news-c-93-1-ssml1048-182403-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एसपी सचिन हिरेमठ ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एसपी सचिन हिरेमठ ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैदल घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। जिला के नए पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने शनिवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और जिले की कानून-व्यवस्था के साथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। सचिन हिरेमठ मंदिर परिसर में पैदल ही पहुंचे और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं को मौके पर देखा। इस दौरान उन्होंने प्रवेश द्वार, आउट गेट तथा गेट नंबर-2 से श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने उन्हें मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा के सभी इंतजाम मजबूत बनाए रखें, विशेषकर भीड़ वाले दिनों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए