{"_id":"614233268ebc3eb7806b7188","slug":"some-drug-prevention-centers-of-the-district-are-not-working-as-per-rules-revealed-in-the-inspection-of-district-inspection-committee-and-police-instructions-to-the-operators-to-operate-the-center-according-to-the-rules-una-news-sml383985357","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कुछ नशा निवारण केंद्र नियमानुसार नहीं कर रहे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कुछ नशा निवारण केंद्र नियमानुसार नहीं कर रहे कार्य
विज्ञापन
ऊना। जिले में चल रहे कुछ नशा निवारण केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार कार्य नहीं कर रहे हैं। इसका खुलासा जिला निरीक्षण कमेटी और पुलिस के निरीक्षण में हुआ है। इस पर ऊना पुलिस ने हिदायत जारी की है कि जिले के सभी नशा निवारण केंद्र के संचालक सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार ही नशा मुक्ति केंद्रों को संचालित करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
ऊना पुलिस ने नशा निवारण केंद्र में किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर जिला निरीक्षण कमेटी के चेयरमैन (सीएमओ) को जानकारी देने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने जनता से भी आग्रह किया है कि जिला ऊना में संचालित किसी भी नशा मुक्ति केंद्र द्वारा की जाने वाले अनियमितताओं से संबंधित सूचनाओं को सीएमओ व स्थानीय पुलिस के साथ साझा करें। बीते दिनों पुलिस द्वारा जिला ऊना में संचालित कुछ नशा निवारण केंद्रों को चेक करने पर पाया गया कि यह नशा निवारण केंद्र नियमानुसार संचालित नहीं जा रहे हैं। इनमें निर्धारित संख्या से अधिक मानसिक मरीजों को रखना व तय मानकों के अनुसार उन्हें सुविधाएं उपलब्ध न करवाना आदि शामिल है। इसे लेकर पुलिस द्वारा एक रिपोर्ट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऊना को प्रेषित की थी। जिस पर न्यायालय द्वारा मामले को आगामी कार्यवाही के लिए मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण शिमला को भेजने बारे आदेश किए थे। जिस पर एसपी कार्यालय की ओर से एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके आगामी कार्यवाही के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण शिमला को भेजी थी। प्राधिकरण द्वारा कार्यवाही करते हुए संबंधित नशा निवारण केंद्रों के संचालकों को केंद्रों को नियमानुसार संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सीएमओ व चेयरमैन जिला निरीक्षण कमेटी ऊना को भी जिला में संचालित नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए दिशा-निर्देश किए गए। वहीं, इस संबंध में एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सभी नशा निवारण केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। बता दें कि जिले में करीब 20 नशा निवारण केंद्र चल रहे हैं।
ये अनियमितताएं भी आई हैं सामने
बता दें कि बीते कुछ दिनों से जिला में संचालित कुछ नशा निवारण केंद्रों में चली आ रही अनियमितताओं को लेकर पुलिस को गुप्त सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। ऊना स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन व्यक्ति की छत से गिरने के कारण मौत हो चुकी है। पुलिस थाना गगरेट के तहत नशा मुक्ति केंद्र में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक उपचाराधीन व्यक्ति की मृत्यु होने पर मामला भी थाना गगरेट में दर्ज हुआ है। घालूवाल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है। जिसकी जांच की जा रही है।