{"_id":"69b459b09f50d0c4b005a251","slug":"solhasingi-and-ramgarh-dhar-should-get-irrigation-facility-from-gobind-sagar-lake-vivek-una-news-c-93-1-una1002-184612-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलहसिंगी और रामगढ़ धार को गोबिंद सागर झील से मिले सिंचाई सुविधा : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलहसिंगी और रामगढ़ धार को गोबिंद सागर झील से मिले सिंचाई सुविधा : विवेक
Sat, 14 Mar 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखा। विधायक ने सोलहसिंगी धार और रामगढ़ धार क्षेत्र में बसे किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए गोबिंद सागर झील से सिंचाई योजना तैयार करने की मांग उठाई। इसके साथ सिविल अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनाने, आबकारी विभाग का कार्यालय खोलने तथा उपमंडल में नकल शाखा स्थापित करने की भी मांग की।
उन्होंने बीहड़ूकलां में पुलिस चौकी, लोक संपर्क विभाग का उपकार्यालय, विद्युत बोर्ड का मंडल कार्यालय तथा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेल अकादमी स्थापित करने की मांग भी रखी। विधायक ने बंगाणा में दुग्ध अभिशीतन केंद्र के विस्तार, बस स्टैंड के निर्माण, आशा व मिड-डे मील वर्करों के लिए नीति बनाने तथा बंगाणा में पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषय में एमए की कक्षाएं शुरू करने की मांग भी उठाई।
वहीं लठियाणी और रायंसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का दर्जा बढ़ाने, बंगाणा में सीवरेज व्यवस्था के लिए धन उपलब्ध करवाने तथा रायपुर कानूनगो सर्कल की घोषणा करने की मांग भी रखी गई। विधायक ने तलाई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, शिमला और धर्मशाला के लिए बस सेवा शुरू करने तथा ऊना में जनशताब्दी ट्रेन पकड़ने के लिए विशेष बस सेवा चलाने की मांग की। इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अंदरोली से घरवासड़ा और बंगाणा से पीपलू तक रोप-वे शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया।