फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Solan registered a lead of 12 runs over Kullu, Mandi added 45 runs.

Una News: सोलन ने कुल्लू पर दर्ज की 12 रन की लीड, मंडी ने जोड़े 45 रन

Fri, 01 Mar 2024 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 01 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Solan registered a lead of 12 runs over Kullu, Mandi added 45 runs.
अंतर जिला स्तरीय तीन दिवसीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत इंदिरा खेल मैदान ऊना और संतोषगढ़ के पीसीपीए क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार को दो मैच खेले गए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल में वीरवार को मंडी अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 45 रन पर बना हुआ है। वहीं, सोलन टीम ने चार विकेट गंवाकर दूसरी पारी में 122 रन जोड़ लिए हैं।
विज्ञापन

ऊना के इंदिरा मैदान पर सोलन और कल्लू के बीच हुई भिड़ंत में सोलन ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 50.3 ओवर में 227 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज नमन वर्मा ने 36, हिमांशु 33 और राहुल कुमार ने 35 रन टीम के लिए जोड़े। कुल्लू के गेंदबाज यूतिश जसवाल, विजय डोगरा, जयशोधन ठाकुर व दक्ष नारायण ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके बाद कल्लू ने अपनी पहली पारी में 82.1 ओवर में 337 रन बनाए और 110 रन की लीड दर्ज की। बल्लेबाज विजय डोगरा ने शतकीय पारी खेल सर्वाधिक 111 रन, अभिनंदन ने अर्धशतक जड़ते हुए 82 रन, यूतिश जसवाल ने 39 रन का योगदान कुल्लू टीम के लिए दिया। सोलन के गेंदबाज दिवेश कुमार ने सर्वाधिक चार, पारस ने तीन व राहुल कुमार ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक सोलन ने दूसरी पारी में 32 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। टीम ने 12 रन की लीड दर्ज कर ली है। कल्लू के गेंदबाज दक्ष नारायण ने तीन विकेट हासिल किए हैं। दूसरे मैच में संतोषगढ़ खेल मैदान पर मंडी और किन्नौर के बीच मुकाबले में मंडी की टीम ने पहली पारी में 10 विकेट गंवाकर 269 रन बनाए तो किन्नौर की टीम 231 रन पर ढेर हो गई। किन्नौर की ओर से बल्लेबाजी में ऋषभ ने 44, विकास ठाकुर ने 58 व दिनेश ने 31 रन का योगदान टीम के लिए दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही, दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए मंडी की टीम ने एक विकेट गंवाकर 12 ओवर में 45 रन दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक जोड़ लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed