{"_id":"68160ffa45bd9ac4df0352f8","slug":"sohari-and-sada-shiv-club-talmehra-team-winner-una-news-c-93-1-una1002-152933-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सोहारी और सदा शिव क्लब तलमेहड़ा की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सोहारी और सदा शिव क्लब तलमेहड़ा की टीम विजेता
विज्ञापन
सदा शिव ध्यूंसर महादेव वॉलीबाल क्लब तलमेहड़ा की ओर से करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के रौनखर खेल मैदान में सदा शिव ध्यूंसर महादेव क्लब तलमेहड़ा की ओर से दो दिवसीय वाॅॅलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पहले दिन मुख्यातिथि के रूप में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के प्रति जागरूक किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। भुट्टो ने कहा कि आज का युवा वर्ग दिन प्रतिदिन नशे की चपेट में आ रहा है। इसलिए नशा छोड खेलों के प्रति जागरूक बने। भुट्टो ने क्लब सदस्यों को अपनी ओर से 5100 रुपये और दो वाॅलीबाल किटें वितरित की गईं।
क्लब सदस्यों की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह (सेवानिवृत्त), पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, पूर्व उपप्रधान जीवन ठाकुर ने भी क्लब सदस्यों को अपनी ओर से 3100-3100 रुपये दिए। सदा शिव ध्यूंसर महादेव क्लब तलमेहड़ा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, राकेश शर्मा उर्फ फलला, जीवन धीमान सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे। पहले मैच में तलमेहड़ा और सोहारी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। सोहारी की टीम विजेता रही। दूसरे मैच में सदा शिव क्लब तलमेहड़ा और डीहर में मुकाबला हुआ। इसमें सदा शिव क्लब तलमेहड़ा की टीम विजेता रही।