फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   So far 400 houses and cattle sheds have been destroyed in Kutlahad constituency

Una News: इस मानसून में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 400 मकान और पशुशालाएं ध्वस्त

Tue, 02 Sep 2025 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
So far 400 houses and cattle sheds have been destroyed in Kutlahad constituency
कुटलैहड़ में 21 सड़कें बंद, नुकसान का आंकड़ा 68 करोड़
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग को 25 करोड़ की चपत, अन्य 12 करोड़ का नुक्सान,
संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। लगातार मूसलाधार बारिश ने उपमंडल बंगाणा में भारी तबाही मचाई है। राजस्व विभाग के अनुसार अब तक करीब 400 मकान और पशुशालाएं ढह चुकी हैं। केवल लोक निर्माण विभाग को ही 68 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग के एक्सईएन अरविंद लखनपाल ने बताया कि 21 सड़कें पूरी तरह बंद हैं। जलशक्ति विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह ने जानकारी दी कि दो दिनों की बारिश में विभाग को 2.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और कुल नुकसान का आंकड़ा बढ़कर 25 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। दो प्रमुख योजनाएं ठप होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। तहसीलदार अमित कुमार के अनुसार पिछले दो दिनों में ही 12.50 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान दर्ज हुआ। कृषि व पंचायती राज विभाग के अंतर्गत फसलें और ढांचागत संपत्ति भी प्रभावित हुई हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कुल नुकसान 100 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है। लेकिन असली चोट उन परिवारों पर है जिनके घर, खेत और सपने मलबे में बदल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed