फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Small bridge becomes a problem in Nanavi; rainwater diverted towards it.

Una News: ननावीं में पुलिया बनी परेशानी, बारिश का पानी की ओर मुड़ा

Tue, 30 Jun 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 30 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Small bridge becomes a problem in Nanavi; rainwater diverted towards it.
ननावीं में बरसाती पानी से खेत को पहुंचे नुकसान का दृश्य। संवाद
थानाकलां (ऊना)। लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के अंतर्गत ननावीं के निकट बनी पुलिया एक बार फिर बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पुलिया में पानी की निकासी बाधित होने से सोमवार को बारिश का पानी सीधे सड़क पर आ गया, जिससे सड़क को नुकसान पहुंचा और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पुलिया का पानी ननावीं निवासी चैन सिंह के खेत की ओर मुड़ गया, जिससे बड़ा हिस्सा बह गया। उनका कहना है कि पुलिया का निर्माण पर्याप्त चौड़ाई और तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे पानी की उचित निकासी नहीं हो पाती है और सड़क पर पानी भर जाता है तथा आसपास की निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति बनती है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी चैन सिंह, राकेश कुमार, कुलदीप सिंह, संजीव कुमार, रोशन लाल सहित अन्य का कहना है कि यदि समय रहते पुलिया में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में सड़क, खेतों और मकानों को और अधिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पुलिया का शीघ्र निरीक्षण कर इसकी चौड़ाई बढ़ाई जाए, तकनीकी खामियों को दूर किया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed