फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Six MLAs stabbed the Chief Minister in the back: Shobhit

छह विधायकों ने मुख्यमंत्री की पीठ में घोंपा छुरा : शोभित

Fri, 01 Mar 2024 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 01 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Six MLAs stabbed the Chief Minister in the back: Shobhit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। कांग्रेस पार्टी की सरकार को गिराने के लिए भाजपा के प्रयास विफल हुए हैं। जिन छह विधायकों ने कांग्रेस और जनता के साथ धोखा किया, उन्हें आने वाले चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। यह बात हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव एवं बीडीसी सदस्य शोभित गौतम ने वीरवार को ऊना परिधि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने प्रदेश में माहौल बनाने का प्रयास किया है। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। विडंबना है कि कांग्रेस के हर वर्कर ने जिन नेताओं को जिताकर अपनी आवाज बनाकर विधानसभा भेजा, उन नेताओं ने भाजपा में जाने से पूर्व एक बार भी जनता के हित को नहीं सोचा। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में माहौल खराब करने का बीड़ा उठाया था। छल कपट की ऐसी राजनीति को जनता कभी माफ नहीं करेगी। सुक्खू सरकार ने 14 माह के कार्यकाल में प्रदेश हित के लिए इतना काम किया, लेकिन इन छह विधायकों ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा है। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी के नेतृत्व में भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति का करारा जवाब देगी। कांग्रेस आगामी रणनीति के लिए तैयार है। इन छह सीटों पर कांग्रेस फिर से जीत दर्ज करेगी। विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का स्वागत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed