फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Six helipads will be built in the district, tourism will get a boost

जिले में बनेंगे छह हेलीपैड का निर्माण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Six helipads will be built in the district, tourism will get a boost
ऊना। जिले में करीब तीन करोड़ से अधिक राशि से आधा दर्जन हेलीपैड बनेंगे। इनमें से दो हेलीपैड का निर्माण शुरू हो गया है। कई जगह हेलीपैड बनाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। हेलीपैड निर्माण के साथ जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने लोक निर्माण विभाग के पास जिले में बनने वाले आधा दर्जन हेलीपैड के निर्माण करने के लिए राशि जमा करवाई है। लोक निर्माण विभाग के भरवाईं उपमंडल में संघनई और चिंतपूर्णी में हेलीपैड बनाने का निर्माण शुरू किया गया है। विभाग ने मार्च 2022 तक सभी हेलीपैडों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में बनने वाले हैलीपैड के निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 10 लाख बजट तय किया गया है। इसमें से 33.70 लाख की राशि पर्यटन विभाग ने लोक निर्माण विभाग के पास जमा करवा दी है। इसके अलावा संघनई में बनने वाले हेलीपैड के लिए एक करोड़ 17 लाख का बजट रखा गया है। इसमें 17 लाख की राशि लोक निर्माण विभाग को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाकलां में बनने वाले हेलीपैड के लिए 10 लाख, पूबोवाल में बनने वाले हेलीपैड के लिए 33 लाख, सलोह में बनने वाले हैलीपैड के लिए 15 लाख तथा संतोषगढ़ में बनने वाले हेलीपैड के लिए 4.50 लाख की राशि लोक निर्माण विभाग के पास जमा करवाई गई है। लोक निर्माण विभाग के एसई एनपी सिंह ने बताया कि छह में से दो हेलीपैड का निर्माण शुरू कर दिया गया है। विभाग ने मार्च 2022 तक हेलीपैडों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अन्य हेलीपैडों की भी औपचारिकताएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed