फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Six deaths due to corona in Una district, 250 new cases

ऊना जिले में कोरोना से छह की मौत, 250 नए मामले

Mon, 03 May 2021 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Six deaths due to corona in Una district, 250 new cases
ऊना। कोरोना से जिले के छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 250 नए मामले सामने आए हैँ। मृतकों में तीन बुजुर्ग और तीन 60 वर्ष से कम आयु के लोग शामिल हैं। गगरेट क्षेत्र का 47 वर्षीय व्यक्ति बीते 22 अप्रैल को कोरोना संक्त्रस्मित पाया गया था।
विज्ञापन

हरोली से व्यक्ति को टांडा रेफर किया गया। जहां बीते रविवार को उसकी मौत हो गई। कांगड़ा जिले की बाथू टीपरी की 70 वर्षीय महिला सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में जांच में बीते दो मई को कोरोना संक्त्रस्मित पाई गई थी। महिला को हरोली डीसीएचसी रेफर किया गया। परिजनों ने इसके लिए मना कर दिया। इसी दिन महिला की मौत हो गई। कांगड़ा जिले के ही बाथू दी टिकरी की एक 55 वर्षीय महिला को दो मई को पीएचसी धर्मसाल महंता लाया गया था। यहां जांच में महिला कोरोना संक्त्रस्मित पाई गई। इसी दिन महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

चूरूडू की एक 46 वर्षीय महिला पहली मई को सिविल अस्पताल अंब में कोरोना संक्त्रस्मित पाई गई। उसे हरोली रेफर किया गया। उसकी सोमवार को मौत हो गई। संतोषगढ़ की 82 वर्षीय महिला बीते 28 अप्रैल को कोरोना संक्त्रस्मित पाई गई। उसे हरोली रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान महिला की सोमवार को मौत हो गई। वहीं खानपुर को 88 वर्षीय महिला पहली मई को कोरोना संक्त्रस्मित पाई गई थी। हरोली में उपचार के दौरान महिला की सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 250 कोरोना संक्त्रस्मित मिले हैं। इनमें पैंडिंग आरटीपीसीआर लैब रिपोर्ट में 114 और रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में 136 कोरोना संक्त्रस्मित मिले हैं।
जिले के आरटीपीसीआर के करीब 652 सैंपल की जांच टांडा में होना बाकी हैं। जिन आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट मिली है उसका पता नहीं है कि वो कितनी तारीख के हैं। टांडा भेजे सैंपलों में से 563 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। सात सैंपल रिपीट हैं। वहीं 114 कोरोना संक्त्रस्मित पाए गए हैं। इनमें दस वर्ष से कम आयु, युवा, अधेड़ व वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। सोमवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 472 सैंपल की जांच की गई।

इनमें 136 कोरोना संक्त्रस्मित पाए गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 99 सैंपल की जांच में 22 कोरोना संक्त्रस्मित मिले। एमसी एरिया ऊना में 17 में से दो, थानाकलां स्वास्थ्य खंड में 88 सैंपल की जांच में 20, हरोली स्वास्थ्य खंड में 40 सैंपल जांच में 11, गगरेट स्वास्थ्य खंड में 58 सैंपल जांच में 28 कोरोना संक्त्रस्मित मिले हैं। बसदेहड़ा स्वास्थ्य खंड में 41 सैंपल जांच में 10 और अंब स्वास्थ्य खंड में 137 सैंपल जांच में 42 कोरोना संक्त्रस्मित मिले हैं। सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने सोमवार को 250 कोरोना संक्त्रस्मित मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed